Mahua Moitra:'महुआ के खिलाफ समय बद्ध तरीके से प्रभावी, कानूनी, संस्थागत जांच की अनुशंसा करते हैं'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2023, 03:01 PM IST

Mahua Moitra News: लोकसभा में जैसी ही यह रिपोर्ट पेश हुई, टीएमसी और कांग्रेस के कुछ सांसद सदन के सौंध में आ गए और रिपोर्ट की प्रति की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने रिपोर्ट पर वोटिंग कराने से पहले इस पर चर्चा कराए जाने की मांग की।

Mahua Moitra News: 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में संसद की आचार समिति ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ अपनी रिपोर्ट लोकसभा में पेश की। आचार समिति ने अपनी रिपोर्ट में टीएमसी सांसद को लोकसभा से निष्कासित करने एवं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। समिति ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है और महुआ मोइत्रा के खिलाफ समयबद्ध तरीके से कानूनी कार्रवाई एवं जांच होनी चाहिए।

महुआ के खिलाफ समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की अनुशंसा

रिपोर्ट में कहा गया है कि 'महुआ मोइत्रा की तरफ से जो गंभीर कदाचार दिखा गया है वह सख्त सजा की मांग करता है। इसे देखते हुए समिति सिफिरिश करती है कि महुआ मोइत्रा को 17वीं लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित किया जाए।' रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 'महुआ मोइत्रा के अत्यंत आपत्तिजनक, अनैतिक, घृणित एवं आपराधिक आचरण को देखते हुए कमेटी भारत सरकार से टीएमसी सांसद के खिलाफ समय बद्ध तरीके से एक त्वरित, कानूनी एवं संस्थागत जांच शुरू करने की सिफारिश करती है।'

End of Feed