दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस वर्मा के खिलाफ जांच शुरू, सुप्रीम कोर्ट का आया बयान, कहा- रिपोर्ट के बाद लेंगे फैसला

जस्टिस वर्मा का प्रस्तावित तबादला तब लागू हो सकता है जब केंद्र कॉलेजियम की सिफारिश को स्वीकार कर लेगा, जिसे अभी आधिकारिक तौर पर भेजा जाना है।

Delhi Jugde Cash Discovery Row: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से कैश बरामदगी के मामले में सक्रिय हो गई है। जस्टिस वर्मा के आधिकारिक आवास पर आग लगने की घटना के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। प्रारंभिक जांच में दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से घटना पर प्राथमिक रिपोर्ट मांगी जा रही है। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक तत्काल बैठक की, जिसमें जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई, जो उनका मूल हाई कोर्ट है।

Justice Verma

एससी कॉलेजियम ने शुरू की जांच

सुप्रीम कोर्ट का बयान

वहीं, जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर उठ रहे सवालों पर सुप्रीम कोर्ट ने बयान जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद इनहाउस जांच शुरू कर दी है। वह इससे जुड़े सबूत और सूचना इकट्ठा कर रहे हैं। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 20 मार्च को हुई बैठक से पहले ही इन हाउस जांच शुरू कर दी थी। दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आज सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौपेंगे।

End of Feed