कनाडा ने फिर खेला गंदा खेल, जयशंकर की प्रेस कांफ्रेंस कवर करने वाले ऑस्ट्रेलियाई चैनल को किया ब्लॉक

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ‘ऑस्ट्रेलिया टुडे’ के सोशल मीडिया हैंडल और कुछ पेजों को ब्लॉक करने की कनाडा की कार्रवाई से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति पाखंड की बू आती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कनाडा ने एस. जयशंकर की प्रेस कांफ्रेंस कवर करने पर एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया प्रतिष्ठान को बैन किया
  • विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में बयान जारी करते हुए कनाडा के दोगलेपन को उजागर किया
  • कनाडा ने ‘ऑस्ट्रेलिया टुडे’ के सोशल मीडिया हैंडल और कुछ पेजों को ब्लॉक किया

Canada Blocked Australian Media Outlet: कनाडा ने भारत के खिलाफ एक और गंदी चाल चली है। इस बार उसने ऐसी छोटी हरकत की है जिससे साफ पता चलता है कि कनाडा, भारत के साथ रिश्ते सुधारने को कतई तैयार नहीं है। इस बार कनाडा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की प्रेस कांफ्रेंस कवर करने पर एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया प्रतिष्ठान को बैन कर दिया। भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में बयान जारी करते हुए कनाडा के दोगलेपन को उजागर किया। भारत ने कहा कि कनाडा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनकी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के संवाददाता सम्मेलन के प्रसारण के कुछ घंटों बाद एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया प्रतिष्ठान को ब्लॉक कर दिया।

Jaishankar in Aus

कनाडा का गंदा खेल

‘ऑस्ट्रेलिया टुडे’ को किया ब्लॉक

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ‘ऑस्ट्रेलिया टुडे’ के सोशल मीडिया हैंडल और कुछ पेजों को ब्लॉक करने की कनाडा की कार्रवाई से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति पाखंड की बू आती है। अपनी साप्ताहिक मीडिया वार्ता में एक सवाल के जवाब में जायसवाल ने कहा, हम समझते हैं कि इस विशेष संस्थान के सोशल मीडिया हैंडल, पेज, जो प्रवासियों के लिये एक महत्वपूर्ण मंच हैं, को ब्लॉक कर दिया गया है और वे कनाडा में दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। यह घटना इस विशेष हैंडल द्वारा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के पेनी वोंग के साथ संवाददाता सम्मेलन को प्रसारित करने के ठीक एक घंटे या कुछ घंटों बाद हुई।

End of Feed