देश

'राहुल चाहें तो नेपाल में जाकर रह सकते हैं', Gen Z प्रदर्शन मामले में फड़णवीस ने कांग्रेस नेता को घेरा

देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि 'जिसको भी नेपाल से प्रेम है, वह वहां जाकर रहा सकता है...भारत की युवा पीढ़ी के पास प्रदर्शन करने का समय नहीं है। भारत का जेन जी अलग तरीके से सोचता है। सरकार गिराने के लिए राहुल गांधी के पास कुछ नहीं बचा है। जेन जी से उनकी अपील काम नहीं करने वाली।'

Image

देवेंद्र फड़णवीस ने राहुल पर बोला हमला। तस्वीर-पीटीआई

Photo : PTI

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रई देवेंद्र फड़णवीस ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता जेन जी के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं और जो कोई भी नेपाल से प्रेम करता है, वह वहां जाकर रह सकता है। दरअसल, कांग्रेस नेता ने देश के जेन जी से कथित 'वोट चोरी' रोकने की अपील की है। 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' में फड़णवीस ने कहा कि 'जिसको भी नेपाल से प्रेम है, वह वहां जाकर रहा सकता है...भारत की युवा पीढ़ी के पास प्रदर्शन करने का समय नहीं है। भारत का जेन जी अलग तरीके से सोचता है। सरकार गिराने के लिए राहुल गांधी के पास कुछ नहीं बचा है। जेन जी से उनकी अपील काम नहीं करने वाली।'

कांग्रेस नेता चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने मख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर 'वोट चोरों को संरक्षण' देने का भी आरोप लगाया है। बीते 18 सितंबर को चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाने के बाद कांग्रेस सांसद ने X पर कहा, 'इस देश के युवा, छात्र और जेन जी संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा। जय हिंद!'

व्यवस्थित तरीके से हो रही वोट चोरी-राहुल

राहुल का दावा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटों की चोरी हुई। उन्होंने इसके दो उदाहरण भी दिए। राहुल का आरोप है कि एक व्यवस्थित तरीके से इस काम को किया जा रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरों को बचा रहे हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने राहुल के इन आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताया। ईसी ने कहा कि मतदाता सूची से ऑन लाइन वोटर के नाम नहीं हटाए जा सकते। राहुल ने कर्नाटक के जिस मामले का जिक्र किया है, उस मामले की जांच ईसी पहले ही कर चुका है।

भाजपा ने राहुल पर बोला हमला

वोट चोरी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राहुल पर हमलावर है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल देश के युवा पीढ़ी कर गुमराह कर यहां भी आंदोलन कराना चाहते हैं लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'राहुल गांधी, हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले थे लेकिन उन्हें फुलझड़ी से काम चलाना पड़।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article