देश

दिल्ली-मुंबई के बाद अब तमिलनाडु में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान, पकड़े गए 7 बांग्लादेशी

भारत के कई राज्यों में अवैध बांग्लादेशियों के रहने का दावा किया जाते रहा है। कई चुनावों में भी यह मुद्दा उठ चुका है। हाल के दिनों में पुलिस ने ऐसे कई बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से छिपे हुए थे।

Image

तमिलनाडु में पकड़े गए सात बांग्लादेशी

Photo : IANS

देश के कई राज्यों में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान जारी है। दिल्ली-मुंबई के बाद अब तमिलनाडु में अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए हैं। तमिलनाडु में पुलिस अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसमें ये अवैध रूप से भारत में रहते हुए पकड़े गए हैं।

तमिलनाडु में कहां छिपे थे अवैध बांग्लादेशी

तमिलनाडु के इरोड जिले में पेरुंदुरई पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बांग्लादेश के सात नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह सभी नागरिक अवैध रूप से इरोड जिले में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, सभी बांग्लादेशी नागरिक बिना आवश्यक परमिट या दस्तावेज प्राप्त किए बिना क्षेत्र में मजदूरों के रूप में काम कर रहे थे। यह लोग पेरुंदुरई के एक गांव वेप्पमपलायम में रह रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए सभी बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोप‍ियों की पहचान मोहम्मद साहिदुल (48), मोहम्मद अनारुल इस्लाम (26), मोहम्मद मुनीरुल इस्लाम (24), मोहम्मद मासूम (22), मोहम्मद रुजीबुल (37), लाल और मुसुरुल्ला के रूप में हुई है।

तमिलनाडु पुलिस की जांच जारी

फिलहाल तमिलनाडु पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तथा उनके बैकग्राउंड को खंगाल रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह इस इलाके में कितने समय से रह रहे थे और वह इतने लंबे समय तक कैसे पकड़े जाने से बच गए।

मुंबई में भी पकड़े गए थे अवैध बांग्लादेशी

इससे पहले रविवार को मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। ये सभी नालासोपारा में रह रहे थे।पुलिस ने शुरुआत में एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान 13 और बांग्लादेशी मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले बांग्लादेश के एक नागरिक ने भिवंडी में 500 रुपये देकर फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था। इसके बाद वह भारतीय होने का दावा करते हुए पुणे में बस गया। वह चार रोहिंग्याओं के साथ वह जुलाई में म्यांमार से बांग्लादेश आया था। इसके बाद बांग्लादेश से सीधे पुणे के देहुर रोड इलाके में गांधीनगर आ गया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article