सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में रखी CAG रिपोर्ट, आप सरकार की शराब नीति पर हुए कई खुलासे, 2000 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान​

भाजपा आरोप लगाती रही है कि आप सरकार ने अपने कार्यकााल में कैग रिपोर्ट रोक रखी थी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछले गुरुवार को घोषणा की थी कि नई सरकार के पहले सत्र में कैग रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

CAG Report in Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में आज सीएम रेखा गुप्ता ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) रिपोर्ट पेश की। भारतीय जनता पार्टी नीत दिल्ली सरकार ने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर शराब नीति सहित सीएजी की 14 लंबित रिपोर्ट पेश करने का ऐलान किया था। दिल्ली की नवगठित आठवीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन रिपोर्ट पेश की गई।

Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता

स्पीकर बोले, आप सरकार ने रिपोर्ट को दबाए रखा

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कैग रिपोर्ट में काम नहीं किया बल्कि इसे दबाए रखा। कोर्ट के बोलने के बाद भी रिपोर्ट पेश नहीं की गई। संवैधानिक शक्तियों का उल्लंघन हुआ और रिपोर्ट को छुपाया गया। स्पीकर गुप्ता ने कहा, हाई कोर्ट ने भी कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश करने में देरी की गई।

End of Feed