चुनाव आयुक्त संधू और जोशी की शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने नहीं की कार्रवाई, कहा- 'हस्तक्षेप माना जाएगा'; RTI का बड़ा खुलासा

Sukhbir Singh Sandhu Vivek Joshi ECI Controversy: खुलासा हुआ है कि दो चुनाव आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी) द्वारा EC अधिकारी मनीष गर्ग के खिलाफ की गई शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने कोई कदम नहीं उठाया।

Cabinet Secretariat RTI EC Official Complaint: कैबिनेट सचिवालय ने निर्वाचन आयोग (ईसी) के एक अधिकारी के आचरण के खिलाफ दो निर्वाचन आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी) की ओर से भेजी गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दायर अर्जी पर मिले जवाब को सार्वजनिक किए जाने से यह जानकारी सामने आई है।

RTI का बड़ा खुलासा: चुनाव आयुक्त संधू और जोशी की शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने नहीं की कार्रवाई, कहा- 'हस्तक्षेप माना जाएगा'

RTI का बड़ा खुलासा: चुनाव आयुक्त संधू और जोशी की शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने नहीं की कार्रवाई, कहा- 'हस्तक्षेप माना जाएगा'

जवाब के मुताबिक, सचिवालय ने कहा था कि ये शिकायतें उन्होंने (निर्वाचन आयुक्तों) 'व्यक्तिगत हैसियत' से की थीं और चूंकि "पूर्ण आयोग की ओर से कोई आधिकारिक सूचना" नहीं मिली थी, इसलिए 'इस समय कोई भी कार्रवाई करना अनुपयुक्त हो सकता है।'

End of Feed