7 रेलवे प्रोजेक्ट: 9 राज्यों के 35 जिले शामिल, 7 करोड़ को मिलेगा रोजगार, जानिए हर डिटेल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 17, 2023, 12:48 PM IST

इन परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में 2,339 किलोमीटर की दूरी जुड़ने की उम्मीद है। सरकार ने यह भी बताया कि परियोजनाओं से 7.06 करोड़ को रोजगार मिलेगा।

Railway New Projects: देश में रेलवे नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है और केंद्र सरकार नई-नई परियोजनाएं बना रही है। बुधवार को सात नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल मंत्रालय की लगभग 32,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली सात मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसले पर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में 2,339 किलोमीटर की दूरी जुड़ने की उम्मीद है। सरकार ने यह भी बताया कि परियोजनाओं से 7.06 करोड़ को रोजगार मिलेगा।

पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का हिस्सा

एक्स (ट्विटर) पर साझा किए गए एक सरकारी बयान में कहा गया है कि ये परियोजनाएं मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का हिस्सा हैं और इसे केंद्र सरकार द्वारा 100 फीसदी वित्तीय सहायता मिलेगी। इस परियोजना में आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित नौ राज्यों के 35 से अधिक जिले शामिल हैं।

End of Feed