LIVE

Bypoll 2024: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान खत्म, जानिए कहां कितनी हुई वोटिंग

अमित कुमार मंडलUpdated Jul 10, 2024, 21:45 IST

Bypoll 2024: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान खत्म, जानिए कहां कितनी हुई वोटिंग
Bypoll 2024: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान खत्म, जानिए कहां कितनी हुई वोटिंग

Bypoll 2024 Voting Live Updates: उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच, सात राज्यों में 13 सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक था। लोकसभा चुनाव के बाद, पहली बार हो रही चुनावी प्रक्रिया में कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर शामिल हैं। मौजूदा सदस्यों की मृत्यु हो जाने या उनके इस्तीफे के कारण रिक्तियों के चलते ये उपचुनाव हो रहे हैं। उत्तरांखड और पश्चिम बंगाल को छोड़कर, बाकी राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

JUL 10, 2024 21:44 IST

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव: तीन विधानसभा सीट पर 71 प्रतिशत मतदान

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में 71 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 78.1 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद हमीरपुर में 67.1 प्रतिशत और देहरा में 65.2 प्रतिशत मतदान हुआ।अधिकारियों ने बताया कि अंतिम आंकड़े आने अभी बाकी हैं और मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है।
JUL 10, 2024 20:31 IST

रूपौली में कितनी वोटिंग

बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया। इस उपचुनाव में 57 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
JUL 10, 2024 19:34 IST

वोटिंग खत्म

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव की लिए वोटिंग खत्म हो गई है। सभी प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है।
JUL 10, 2024 18:38 IST

रूपौली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 51.14 प्रतिशत मतदान

बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शाम पांच बजे तक लगभग 51.14 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके हैं।बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है और शुरुआती दस घंटों में 51.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
JUL 10, 2024 17:20 IST

पहर 3 बजे तक मतदान

विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक मतदान अपडेट
बिहार
रुपाली: 42.19%

हिमाचल
हमीरपुर 56.96%
नालागढ़ 63.70%

मध्य प्रदेश
अमरवाड़ा 66.58%

पंजाब
जालंधर पश्चिम 42.60%

तमिलनाडु
विक्रावंडी 64.44%

उत्तराखंड
मंगलौर 56.21%
बद्रीनाथ 40:50%

पश्चिम बंगाल
रायगंज 53.89%
मानिकतला 43,78%
राणाघाट दक्षिण 52.41%
बागदा 50.81%
JUL 10, 2024 15:49 IST

Bypoll 2024 LIVE Update: उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव मतदान

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में 3.00 बजे तक 42.50 प्रतिशत मतदान हुआ। हरिद्वार मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन में 03 बजे तक 56.73% मतदान
JUL 10, 2024 15:22 IST

रूपौली विधानसभा उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 39.36 प्रतिशत मतदान

बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बुधवार दोपहर एक बजे तक लगभग 39.36 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, इस निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है और शुरुआती छह घंटों में 39.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
JUL 10, 2024 14:21 IST

उत्तराखंड उपचुनाव: मंगलौर में 11 बजे तक 26.99 और बद्रीनाथ में 21.20 फीसदी मतदान

उत्तराखंड में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के तहत मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक क्रमश: 26.99 फीसदी तथा 21.20 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ तथा यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मंगलौर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक सरवत करीम अंसारी का पिछले साल अक्टूबर में निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। वहीं, बद्रीनाथ में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के इस साल मार्च में इस्तीफा देने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।
JUL 10, 2024 13:28 IST

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव; 11 बजे तक 32.7 प्रतिशत मतदान

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह से जारी मतदान के तहत पूर्वाह्न 11 बजे तक 32.7 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।देहरा विधानसभा क्षेत्र में 31.61 प्रतिशत, हमीरपुर में 31.81 प्रतिशत और नालागढ़ में 34.63 प्रतिशत मतदान हुआ। तीन विधानसभा सीट पर कुल 2,59,340 लोग मतदान के लिए पात्र हैं।ये सीटें तीन निर्दलीय विधायकों-होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और के एल ठाकुर (नालागढ़) के 22 मार्च को सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थीं। इन विधायकों ने 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान किया था।
JUL 10, 2024 12:55 IST

बिहार की रूपौली विधानसभा सीट के लिए सुबह 11 बजे तक 18.48 प्रतिशत मतदान

बिहार की रूपौली विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के तहत बुधवार को सुबह 11 बजे तक लगभग 18.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है और शुरुआती चार घंटों में 18.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। तीन लाख से अधिक मतदाता 11 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। रूपौली विधानसभा सीट पूर्णिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। रूपौली विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहीं बीमा भारती कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद(यू) छोड़कर राजद में शामिल हो गई थीं। इस वजह से इस सीट पर उप चुनाव जरूरी हो गया था।
JUL 10, 2024 12:54 IST

पश्चिम बंगाल उपचुनाव : चार विधानसभा सीटों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह 11 बजे तक 24.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि रानाघाट दक्षिण (अजा) में सबसे अधिक 26.32 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद रायगंज में 25.98 प्रतिशत, बगदाह (अजा) में 22.63 प्रतिशत और मानिकतला में 21.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल की जिन चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें से तीन निर्वाचन क्षेत्र - कोलकाता में मानिकतला, उत्तर 24 परगना में रानाघाट दक्षिण तथा बगदाह राज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित हैं। चौथा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर बंगाल के दिनाजपुर जिले का रायगंज है। इन चारों निर्वाचन क्षेत्रों में करीब 10 लाख मतदाता हैं।
JUL 10, 2024 12:07 IST

हिमाचल प्रदेश : शुरुआती दो घंटे में 15.99 प्रतिशत मतदान

हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह सात बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के शुरुआती दो घंटों में 15.99 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य में 315 केंद्रों पर मतदान जारी है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि देहरा में 15.70 प्रतिशत, हमीरपुर में 15.71 प्रतिशत और नालागढ़ में 16.48 प्रतिशत मतदान हुआ।तीन विधानसभा सीट पर कुल 2,59,340 लोग मतदान के लिए पात्र हैं। ये सीटें तीन निर्दलीय विधायकों-होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और के एल ठाकुर (नालागढ़) के 22 मार्च को सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थीं। इन विधायकों ने 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान किया था।
JUL 10, 2024 11:30 IST

तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव : सुबह नौ बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान

तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है और लोग सुबह सात बजे से ही उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे तक निर्वाचन क्षेत्र में 12.94 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। विक्रवांडी सीट पर कुल 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वोटों की गिनती 13 जुलाई को की जाएगी। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2.34 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.15 लाख पुरुष और 1.18 महिलाएं शामिल हैं।विक्रवांडी में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रत्याशी अन्नियूर शिवा, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) उम्मीदवार सी अंबुमणि और नाम तमिलर काची (एनटीके) प्रत्याशी के अबिनय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। उपचुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
JUL 10, 2024 11:15 IST

पंजाब उपचुनाव : जालंधर पश्चिम विस सीट पर सुबह नौ बजे तक 10.30 प्रतिशत मतदान

पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह नौ बजे तक 10.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मतगणना 13 जुलाई को की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक 10.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जालंधर पश्चिम में बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां प्रमुख राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। उपचुनाव के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में हैं।
JUL 10, 2024 10:39 IST

पंजाब : जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मतगणना 13 जुलाई को की जाएगी। जालंधर पश्चिम में बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां प्रमुख राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। उपचुनाव के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में हैं।
JUL 10, 2024 10:38 IST

तमिलनाडु की विक्रवांडी सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है और लोग सुबह सात बजे से ही उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। विक्रवांडी में कुल 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वोटों की गिनती 13 जुलाई को की जाएगी। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2.34 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.15 लाख पुरुष और 1.18 महिलाएं शामिल हैं। विक्रवांडी में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रत्याशी अन्नियूर शिवा, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) उम्मीदवार सी अंबुमणि और नाम तमिलर काची (एनटीके) प्रत्याशी के अबिनय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। उपचुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
JUL 10, 2024 10:04 IST

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश: देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह ने कहा, यह चुनाव हिमाचल प्रदेश के इतिहास में सबसे रोमांचक और कठिन रहा है। एक तरफ पूरी सरकारी मशीनरी थी और खुद सीएम थे, दूसरी ओर मैं खड़ा था। लड़ाई कठिन है। उन्होंने प्रशासन का इस्तेमाल प्रभाव डालने के लिए किया। सरकार ने लोगों को डराने की कोशिश करके हमारा आधा काम आसान कर दिया। सीएम अब बहुत समय नहीं रहेंगे ।

JUL 10, 2024 09:37 IST

उत्तराखंड : मंगलौर, बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

उत्तराखंड की मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदान बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मंगलौर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक सरवत करीम अंसारी का पिछले साल अक्टूबर में निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। वहीं, बद्रीनाथ में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के इस साल मार्च में इस्तीफा देने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। मंगलौर में बसपा ने अंसारी के बेटे उबेदुर रहमान को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने काजी निजामुद्दीन को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने गुज्जर नेता करतार सिंह भड़ाना पर दांव लगाया है। मुस्लिम और दलित बहुल मंगलौर सीट पर अतीत में बसपा और कांग्रेस का दबदबा रहा है।
JUL 10, 2024 09:30 IST

बंगाल की रायगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने किया मतदान

JUL 10, 2024 09:07 IST

हिमाचल की देहरा सीट पर मतदान