यूपी, बिहार, बंगाल से लेकर राजस्थान तक, 13 नवंबर को इन सीटों पर होगा उपचुनाव

By Elections 2024 : उत्तर प्रदेश की जिन नौ सीटों पर उप चुनाव हो रहा है, उन पर प्रतिष्ठा की लड़ाई है। सपा और कांग्रेस मिलकर भाजपा को टक्कर देने की तैयारी में हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि इन सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी का चुनाव चिह्न साइकिल होगा। राजस्थान में सात विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव हो रहा है।

By Elections 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव नवंबर महीने में हो रहे हैं। इसी महीने में उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, राजस्थान, पंजाब से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों में खाली पड़ीं विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। इन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होंगे और चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। उपचुनाव में सबसे बड़ा मुकाबला उत्तर प्रदेश में हैं। यहां की नौ सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। यहां सीधा मुकाबला एनीडए और इंडिया गठबंधन के बीच है। केरल के वायनाड सीट पर भी मतदान 13 नवंबर को होगा और चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इस सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उम्मीदवार हैं।

By Polls 2024

यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में उप चुनाव।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की जिन नौ सीटों पर उप चुनाव हो रहा है, उन पर प्रतिष्ठा की लड़ाई है। सपा और कांग्रेस मिलकर भाजपा को टक्कर देने की तैयारी में हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि इन सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी का चुनाव चिह्न साइकिल होगा। ये नौ सीटें हैं-

End of Feed