देश

Nainital Bus Accident: नैनीताल में 33 लोगों से भरी बस खाई में गिरी, 6 की मौत 27 घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 8, 2023, 11:54 PM IST

Nainital Bus Accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में रविवार को एक बस खाई में गिर गयी। बस में हरियाणा से आए कम से कम 32 पर्यटक सवार थे।

Image

नेनीताल में बड़ी बस दुर्घटना

Photo : ANI

Nainital Bus Accident: नैनीताल में एक बड़ी बस दुर्घटना हुई है। 33 लोगों से भरी बस एक गहरी खाई में गिर गई है। जिसमें से 27 घायलों को निकाल लिया गया है। हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है, मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है, क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर है।

कालाढूंगी में हुआ हादसा

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में रविवार को एक बस खाई में गिर गयी। बस में हरियाणा से आए 33 पर्यटक सवार थे। पुलिस ने यहां बताया कि यह हादसा कालाढूंगी के नालनी क्षेत्र में देर शाम हुआ जब हिसार से नैनीताल घूमने आए पर्यटक वापस लौट रहे थे।

100 मीटर गहरी खाई

नैनीताल जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटक नैनीताल घूमने के बाद लौट रहे थे, तभी कालाढूंगी के नालनी क्षेत्र में उनकी बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी । उसने बताया कि रात करीब आठ बजे हुए हादसे में छह पर्यटकों की मौत हो गयी और 27 अन्य घायल हो गए। हादसे के समय बस में 33 यात्री सवार थे ।

सूचना मिलते ही बचाव दल हुआ एक्टिव

नैनीताल के आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि नैनीताल से कालाढूंगी जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी है। सूचना तुरंत एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और नैनीताल पुलिस से साझा की गई। जिसके बाद एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और नैनीताल पुलिस बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंची।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article