देश

बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रही बुर्का पहने महिला ने जमकर किया हंगामा, बोली- मेरे बारे में जाकर PM से पूछो, यात्रियों को धमकाया

7 अप्रैल 2025 को ट्रेन संख्या 12106 के कोच A1 में यात्रा कर रही एक बुर्का पहने महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। उस महिला ने टिकट दिखाने से इंकार करते हुए कहा कि जाकर मेरे बारे में प्रधानमंत्री से पूछे।

Image

Burqa-Clad Woman Refuses To Show Ticket

Photo : Times Now Digital

अकोला (भुसावल मंडल): 7 अप्रैल 2025 को ट्रेन संख्या 12106 के कोच A1 में यात्रा कर रही एक बुर्का पहने महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला बिना टिकट यात्रा कर रही थी और सीट खाली करने से इनकार कर रही थी। यह घटना अकोला स्टेशन पर रात करीब 9:05 बजे सामने आई।

भुसावल कंट्रोल से सूचना मिलने पर आरपीएफ अकोला ने तुरंत कार्रवाई की। ऑन-ड्यूटी टीटीई अमोल कुकडेकर ने यह जानकारी प्लेटफॉर्म स्टाफ कांस्टेबल वाघ और ट्रेन में तैनात एएसआई चंदुरकर को दी। ट्रेन के अकोला पहुंचते ही ये दोनों अधिकारी कोच A1 पहुंचे जहां नागपुर मुख्यालय के वरिष्ठ टीटीई एस.बी. लांभाटे पहले से मौजूद थे।

क्या है पूरा मामला

टीटीई द्वारा बताए अनुसार, महिला ने धामनगांव स्टेशन से कोच में प्रवेश किया और सीट नंबर 49 पर बैठ गई थी। टिकट मांगने पर महिला ने टिकट दिखाने से इनकार कर दिया और सीट खाली करने से भी मना कर दिया। महिला ने कहा, मेरे बारे में प्रधानमंत्री से पूछो। महिला ने ट्रेन में मौजूद लोगों से भी जमकर बदसलूकी की और एक यात्री को धमकाया भी।

महिला स्टाफ की अनुपस्थिति के चलते एएसआई चंदुरकर ने ट्रेन के अगले स्टेशन, शेगांव, पर महिला स्टाफ की व्यवस्था करने के लिए भुसावल नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। ट्रेन के शेगांव पहुंचते ही लेडी कांस्टेबल निकिता तेलगोटे और ऑन-ड्यूटी टीसी कविता पवार ने मौके पर पहुंचकर महिला से बातचीत की और समझाइश के बाद उसे कोच से उतारा गया। रेलवे ने जानकारी दिया कि रात का समय होने और महिला अकेली होने के कारण उसे हिरासत में नहीं लिया गया।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article