बुराड़ी कांड: रहस्यमयी डायरी में ही दफ्न हो गया 11 लोगों की मौत का राज, सूरत हत्याकांड से फिर ताजा हुई यादें

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 29, 2023, 12:22 PM IST

Delhi Burari case: पुलिस के मुताबिक, पूरा परिवार डायरी में लिखी बातों को फॉलो करता था। इस डायरी में काफी अजीबो-गरीब बातें लिखीं थीं, जिनका सार यही था कि आपको अपना शरीर त्यागने की प्रक्रिया करनी है और अंत में उन्हें भोपाल चुंडावत(नारायणी देवी के मृत पति) सभी को बचा लेंगे।

Delhi Burari case: गुजरात के सूरत में शनिवार को एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत का मामला सामने आया था। प्रथम दृष्टया यह मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि सात लोगों में दो लोगों की हत्या गला दबाकर की गई थी, बाकी 5 लोगों की मौत जहर से हुई है। जिस परिवार की लाशें घर से बरामद हुई हैं, उनमें कारोबारी मनीष सोलंकी, पत्नी रीटा सोलंकी, पिता कनु सोलंकी, मां शोभना, बेटी दिशा, काव्या और बेटा कुशल सोलंकी शामिल हैं।

Burari case

बुराड़ी कांड

यह हत्या है या आत्महत्या... यह एक गुत्थी है। हालांकि, पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा भी होगा। लेकिन इस हत्याकांड ने दिल्ली के बुराड़ी कांड की यादें एक बार फिर से ताजा कर दी हैं। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 2018 में ऐसी ही घटना सामने आई थी, जिसमें एक ही परिवार के 11 लोगों ने एक साथ आत्महत्या कर ली थी। तीन साल तक चली जांच के बाद पुलिस ने इस मामले को सामूहिक आत्महत्या मानते हुए क्लोजर रिपोर्ट लगा दी थी। हालांकि, जांच के दौरान मिली डायरियां अब तक लोगों के जेहन में 'कोई गहरा राज' ही बनी हुई हैं।

End of Feed