देश

Atiq Ahmed: अतीक अहमद के फाइनेंसर मोहम्मद मुस्लिम पर चलेगा सीएम योगी का बुलडोजर

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 22, 2023, 08:06 PM IST

Atiq Ahmed: मोहम्मद मुस्लिम को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर चुकी है। अतीक के बेटे असद के साथ मोहम्मद मुस्लिम की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है अतीक के नाम पर इसने प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर में करोड़ों की संपत्ति बना रखी है।

Atiq Ahmed: माफिया डॉन अतीक अहमद मारा जा चुका है। अब उसके जुर्म के कारोबार को फंड करने वालों पर योगी सरकार सख्त हो गई है। इन्हीं में से एक है मोहम्मद मुस्लिम। अतीक की दबंगई का फायदा उठाकर मोहम्मद मुस्लिम ने करोड़ों की संपत्ति जुटा ली थी। अब योगी की पुलिस उसके अवैध संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन कर रही है।

पुलिस कर चुकी है पूछताछ

मोहम्मद मुस्लिम को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर चुकी है। अतीक के बेटे असद के साथ मोहम्मद मुस्लिम की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है अतीक के नाम पर इसने प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर में करोड़ों की संपत्ति बना रखी है।

संपत्तियों की हो रही जांच

इन्हीं संपत्तियों में से एक है लखनऊ का वो अपार्टमेंट जिसपर योगी सरकार अब बुलडोजर एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। इस संपत्ति के साथ-साथ बाकी और निर्माणों पर भी पुलिस की नजर है। मोहम्मद मुस्लिम एक बिल्डर के तौर पर पहचान रखता है और उसने कई अपार्टमेंट्स बनाए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article