अमेरिका में चमका यूपी की बेटी का सितारा, सबा हैदर ने इलिनोइस मिडटर्म चुनाव में लहराया जीत का परचम

डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर उतरीं सबा हैदर ने इलिनोइस के 84वें डिस्ट्रिक्ट से चुनाव लड़ा और कुल वोटों का लगभग 70 से 71 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया।

Saba Haider Creates History- अमेरिका की राजनीति में उत्तर प्रदेश की एक और बेटी ने मील का पत्थर स्थापित किया है। बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद कस्बे से ताल्लुक रखने वाली सबा हैदर ने अमेरिका के इलिनोइस राज्य में हुए मध्यावधि चुनावों में शानदार जीत दर्ज करते हुए स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का पद अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके पैतृक आवास बल्कि पूरे देश में गर्व का माहौल है।

Saba haider

सबा हैदर ने इलिनोइस से जीत दर्ज की (Facebook)

रिकॉर्ड मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर उतरीं सबा हैदर ने इलिनोइस के 84वें डिस्ट्रिक्ट से चुनाव लड़ा और कुल वोटों का लगभग 70 से 71 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया। उन्होंने इस कड़े मुकाबले में अपने रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंद्वी ब्रायन स्कोपा को भारी मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ वह इलिनोइस जनरल असेंबली में पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई अप्रवासी महिला भी बन गई हैं।

End of Feed