देश

इस बजट से देश के विकास को मिलेगी नई गति; हरियाणा के CM ने पीएम मोदी का जताया आभार

CM Nayab Singh Saini on Budget: केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के विकास को नई गति देगा और हरियाणा को भी आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे हरियाणा को भी व्यापक लाभ मिलेगा।

Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बजट 2025-26 पर क्या कहा?

Haryana CM on Budget 2025-26: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही, धन धान्य कृषि योजना के तहत 100 कम उत्पादकता वाले जिलों पर ध्यान दिया जाएगा। इस बजट से हरियाणा को भारी लाभ होगा क्योंकि हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह बजट किसानों के जीवन स्तर को सुधारने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके अलावा, MSME सेक्टर के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया है, जिससे छोटे उद्योगों को और अधिक समर्थन मिलेगा। अगले 6 साल मसूर, तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए फोकस किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 लाख तक की आय को कर मुक्त करने से देश के करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

'मेक इन इंडिया' के तहत विशेष योजना शुरू की जाएगी

बजट 2025 में कपास की पैदावार बढ़ाने के लिए 5 साल का मिशन रखा गया है जिससे देश का कपड़ा उद्योग मजबूत होगा। उसी तरह बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा, जिससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा मिलेगा। छोटे उद्योगों के लिए विशेष क्रेडिट कार्ड जारी किये जायेंगे जिसमें से पहले साल 10 लाख कार्ड जारी होंगे। खिलौना उद्योग के लिए भी 'मेक इन इंडिया' के तहत विशेष योजना शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट 2025 में एससी-एसटी वर्ग की 5 लाख महिलाओं के लिए नई स्कीम की घोषणा की, जिसमें उन्हें 2 करोड़ रुपये का टर्म लोन मिलेगा। साथ ही, स्टार्टअप को भी बढ़ावा देने के लिए ऋण सीमा 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये कर दी गई है। यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और नए स्टार्टअप्स को मजबूती देने के लिए एक शानदार पहल है।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों को लेकर क्या बोले सीएम सैनी?

बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी बड़े ऐलान किए गए हैं। अगले 5 वर्षों में मेडिकल एजुकेशन में 75,000 नई सीटें जोड़ी जाएंगी। इसके साथ ही, 23 IIT में 1.35 लाख स्टूडेंट्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए IIT पटना का विस्तार किया जाएगा। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के लिए 500 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में यह बजट एक नए युग की शुरुआत करेगा, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। हरियाणा सरकार इस बजट में घोषित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी ताकि राज्य को अधिकतम लाभ मिल सके और प्रदेश के हर नागरिक को इसका सीधा लाभ मिले।”

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article