ऑपरेशन अशदर में बड़ी कामयाबी, बडगाम एनकाउंटर में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर यासिर

Budgam Encounter: बडगाम में ऑपरेशन अशदर के दौरान सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी कमांडर यासिर को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक यासिर पाकिस्तान का नागरिक था और इलाके में सक्रिय आतंकी नेटवर्क का अहम हिस्सा था।

Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। ऑपरेशन अशदर के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकी कमांडर को मार गिराया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकी की पहचान यासिर के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान का नागरिक और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। सुरक्षा बलों ने इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान आतंकी को निष्क्रिय किया।

owaisi news (2)

बडगाम में बड़ा ऑपरेशन, लश्कर का टॉप कमांडर यासिर ढेर।

पुलिस के अनुसार, यासिर इलाके में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क का अहम हिस्सा था। ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी चलाया, ताकि किसी अन्य आतंकी या संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है। ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने संदेश दिया—“You Can Run But You Can't Hide!” यानी आतंकी कितना भी छिपने की कोशिश करें, सुरक्षा एजेंसियां उन तक पहुंचेंगी।

End of Feed