देश

BSP प्रमुख मायावती के घर में बजने जा रही शहनाई, भतीजे आकाश आनंद की शादी 26 मार्च को, जानें कौन है दुल्हन

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 18, 2023, 08:56 PM IST

mayawati nephew marriage: बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, बताते हैं कि इस खास शादी में 1500 खास मेहमानों की आवभगत का इंतजाम किया जा रहा है।

Image

मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी की तैयारियां जोरों पर

Mayawati Nephew Akash Anand Marriage: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati ) के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है, जी हां हम बात कर रहे हैं उनके भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) की शादी की, जो 26 मार्च को होने जा रही है, गौर हो कि आकाश बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भी हैं।

आकाश आनंद की शादी प्रज्ञा सिद्धार्थ से हो रही है वो एक डॉक्टर हैं और उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है और इस समय एमडी कर रही हैं,

प्रज्ञा पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं, प्रज्ञा के पिता अशोक सिद्धार्थ भी पेशे से डॉक्टर हैं वहीं बात मायावती के भतीजे आकाश आनन्द की तो बता दें कि उन्होंने लंदन से एमबीए किया है।

शादी के लिए गुरुग्राम में हो रहीं भव्य तैयारियां

शादी के लिए गुरुग्राम में भव्य तैयारियां हो रही है, बताते हैं आकाश की शादी गुरुग्राम के शानदार मैरिज वेन्यू पर होने जा रही है और परिवार वाले बारात को यादगार बनाने के लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर

बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, बारात में करीब 1500 खास मेहमानों का इंतजाम किया जा रहा है वहीं बताते हैं कि इस शादी में कई राजनैतिक हस्तियां भी शामिल होने वाली हैं साथ ही बौद्ध धर्म गुरुओं के भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है, जिसको लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं

कौन हैं आकाश आनंद के ससुर

आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ मायावती के बेहद करीबी माने जाते हैं वह कायमगंज फरूखाबाद के रहने वाले हैं और बताते हैं कि मायावती के कहने पर ही उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी थी और बसपा में शामिल हो गए थे वह विधानसभा, जिला व मंडल अध्यक्ष पदों पर रह चुके हैं. वह पहली एमएलसी भी रहे हैं, इसके अलावा राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article