देश

मायावती का बड़ा बयान- 'मेरे जीते जी मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा', अपने भतीजे और बहू पर भी उठाए सवाल

BSP Supremo Mayawati big statement: बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि मेरे जीते जी मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा...

Image

बसपा प्रमुख मायावती

BSP Supremo Mayawati big statement: बहुजन समाज पार्टी से बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि मायावती ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि- मेरे जीते जी मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा, साथ ही बहनजी ने अपने भतीजे और बहू पर भी सवाल उठाए हैं।

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ पर बड़ा आरोप लगाया कहा भतीजे आकाश आनंद का कैरियर बर्बाद कर दिया है, मायावती ने कहा अशोक सिद्धार्थ ने आकाश आनंद का राजनीतिक करियर बर्बाद किया। अशोक सिद्धार्थ को निकालना पड़ा लेकिन आकाश आनंद पर अशोक सिद्धार्थ की बेटी और आकाश आनंद की पत्नी का का प्रभाव था जो पार्टी हित में नहीं था।

मायावती ने अपने भतीजे आकाश को पार्टी में सभी पदों से हटाया

बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में सभी पदों से हटा दिया है। आकाश आनंद बसपा में अब किसी पद पर नहीं रहेंगे। मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया है। ऐसे में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब मायावती अपने भतीजे पर भरोसा नहीं रहा?

बसपा का उत्तराधिकारी कौन होगा?

बसपा का उत्तराधिकारी कौन होगा, इसका जवाब आज मायावती ने इशारों ही इशारों में दे दिया। बसपा प्रमुख ने कहा कि उनके जीते जी पार्टी व आंदोलन (मूवमेन्ट) का कोई भी वास्तविक उत्तराधिकारी वही व्यक्ति हो सकता है, जो श्री कांशीराम जी की शिष्या की तरह हर दुःख-तकलीफ उठाकर अंतिम सांस तक पार्टी व ‘मूवमेन्ट’ को आगे बढ़ाने में पूरे जी-जान से लगातार लगा रहे।
Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article