मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को सौंपी अपनी विरासत, घोषित किया उत्तराधिकारी

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Dec 10, 2023, 01:23 PM IST

Mayawati successor Akash Anand: बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में आयोजित एक पार्टी मीटिंग में अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।

Mayawati successor Akash Anand: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। लखनऊ में आयोजित पार्टी मीटिंग में उन्होंने बसपा के भविष्य को लेकर फैसला किया और आधिकारिक तौर पर भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। अब मायावती की विरासत को उनके भतीजे संभालेंगे। बता दें, इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय व राज्य पदाधिकारियों को बुलाया गया था।

Mayawati

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद घोषित किया उत्तराधिकारी

लखनऊ में मायावती ने आकाश आनंद को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर पार्टी की पूरे देश की जिम्मेदारी सौंपने का ऐलान किया है। पिछले कुछ सालों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद मायावती ने दूसरी पीढ़ी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया था। इसी क्रम में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राजनीति में आगे बढ़ाना शुरू कर दिया था। मायावती ने आकाश को चुनावी राज्यों में प्रभारी भी बनाया था ।

End of Feed