India Pakistan Border: सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बुधवार सुबह एक बड़ी कामयाबी मिली। बता दें कि बीएसएफ ने पठानकोट के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बीएसएफ के हवाले से बताया कि बुधवार तड़के बीएसएफ जवानों ने पठानकोट सीमा क्षेत्र के बीओपी ताशपतन में इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक संदिग्ध गतिविधि देखी। साथ ही उन्होंने एक घुसपैठिए को इंटरनेशनल बॉर्डर को पार करते हुए देखा गया।
बीएसएफ जवान
बीएसएफ जवान घुसपैठिए को बॉर्डर क्रास करता देख सतर्क हो गए और उन्होंने उसे चुनौती दी, लेकिन घुसपैठिया आगे बढ़ता रहा। ऐसे में खतरे को भांपते हुए बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है। सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाक रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।
