देश

Karnataka BJP: कर्नाटक में फिर येदियुरप्पा के सहारे भाजपा? बेटे विजयेंद्र को बनाया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 10, 2023, 08:02 PM IST

Karnataka BJP: बीजेपी ने राज्य के सीनियर लीडर बीएस येदियुरप्पा के बेटे और पार्टी विधायक बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Image

वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया (BYVijayendra)

Karnataka BJP: कर्नाटक में भाजपा एक बार फिर से पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के सहारे अपने आप को मजबूत करने की कोशिश करती दिख रही है। शायद यही कारण है कि बीजेपी अब कर्नाटक की जिम्मेदारी बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को दे दी है। बीजेपी ने राज्य के सीनियर लीडर बीएस येदियुरप्पा के बेटे और पार्टी विधायक बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पिछले चुनाव में जीते थे विजयेंद्र

येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। विजयेंद्र, नलिन कतील की जगह लेंगे। विजयेंद्र की नियुक्ति कांग्रेस द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारी जीत के साथ भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के छह महीने बाद हुई है।

कई बड़े नेता थे दौड़ में

हाल के विधानसभा चुनावों में, विजयेंद्र ने शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में जीत हासिल की, जिसका प्रतिनिधित्व कभी उनके पिता करते थे। शोभा करंदलाजे, सीटी रवि और वी. सुनील कुमार जैसे वरिष्ठ नेता इस पद के लिए दौड़ में थे, लेकिन पार्टी ने पहली बार विधायक बने और राज्य में कई भाजपा नेताओं से कनिष्ठ विजयेंद्र को चुना।

गलती की भरपाई?

कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने से पहले 2021 में येदियुरप्पा से सीएम पोस्ट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद बसवराज बोम्मई सीएम बने थे। 2023 के चुनाव में येदियुरप्पा एक्टिव तो थे, लेकिन नेतृत्व उनके पास नहीं था। चुनाव में जब बीजेपी को हार मिली तो अटकलें लगीं कि येदियुरप्पा को नेतृत्व न देना भाजपा को नुकसान कर गया। हार के छह महीने बाद अब येदियुरप्पा के बेटे को राज्य की जिम्मेदारी देना, उस गलती का भरपाई कहा जा रहा है जो भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय किया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article