देश

'एक बाहुबली हैं, 4-5 कुंतल वजन है, अब सुरक्षा मांग रहे...' बृजभूषण सिंह ने पप्पू यादव पर कसा तंज

Brij Bhushan Singh: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बीते दिनों जान की धमकी मिली थी। इस पर बृजभूषण सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, एक सांसद बाहुबली बनते हैं, तीन-चार कुंतल उनका वजन है और अब सुरक्षा मांग रहे हैं।

Image

बृजभूषण सिंह।

Photo : ANI

Brij Bhushan Singh: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व BJP सांसद बृजभूषण सिंह ने बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने पप्पू यादव का बिना नाम लेते हुए कहा कि एक सांसद हैं, बाहुबली बनते हैं और अब सुरक्षा मांग रहे हैं। ऐसा बयान देते ही क्यों हैं जो सुरक्षा मांगनी पड़े। दरअसल, पप्पू यादव को बीते दिनों कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर जान की धमकी मिली थी। इसके बाद उन्होंने बिहार डीजीपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

अब बृजभूषण सिंह ने कहा है कि एक कोई बाहुबली हैं जो बिहार में हर विषय पर बोलते हैं। बहुत बड़े बाहुबली हैं, तीन-चार कुंतल वजन है उनका और अब सुरक्षा मांगने लगे हैं। क्यों बयान दिया? बिना बयान दिए आपका काम नहीं चलता है, अब कोई ईनाम घोषित कर रहा है। उन्होंने कहा, कोई भी व्यक्ति चाहे वह बाहुबली हो, धर्मगुरू हो, नेता हो, अगर उसके वक्तव्य से समाज में विवाद होता है तो ऐसे लोगों को सरकार को सुरक्षा नहीं देनी चाहिए। अब यह फैशन हो गया कि किसी बड़े आदमी को गाली दो और फिर सुरक्षा मांगो।

पप्पू यादव को मिली थी जान की धमकी

बता दें, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बीते दिनों जान की धमकी मिली थी। उन्हें यह धमकी व्हाट्सएप कॉल के जरिए दी गई थी। धमकी देने वाले ने दावा किया था कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। इसमें पप्पू यादव को सलमान खान मामले से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा गया था कि उसकी रेकी करवाई जा रही है और कभी भी हत्या कर दी जाएगी।

पप्पू यादव ने लॉरेंस गैंग को खत्म करने का किया था दावा

बता दें, यह मामला तब शुरू हुआ जब बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खत्म करने का दावा किया था। पप्पू यादव ने इस हत्याकांड के बाद एक्स पर लिखा था, यह देश है या हिजड़ों की फौज. एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है, सब मूकदर्शक बने हैं. कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। इसके बाद अब पप्पू यादव को धमकी मिली है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article