VIDEO: जब एक बस में सवार हुए अमित शाह, CM योगी, फडणवीस सहित कई दिग्गज नेता; BRICS डिनर से पहले नेताओं की दिखी खास बॉन्डिंग

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री संसद भवन से बसों में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान बस में सवार नेताओं का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, पुष्कर सिंह धामी, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल और पीयूष गोयल समेत कई नेता आपस में बातचीत करते नजर आए।

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में रात्रिभोज आयोजित की जा रही है। इस आयोजन में अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। सभी नेता संसद भवन से बस पर सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान बस में सवार नेताओं की एक मजेदार वीडियो सामने आई है।

brics (6)

ब्रिक्स समिट में आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए देश के कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री। ANI

वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम देवेंद्र फडणवीस, पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, अर्जुन मेघवाल, पियूष गोयल सहित कई दिग्गज नेता बस में सवार होकर जा रहे हैं। यात्रा के दौरान नेता एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए।

End of Feed