देश

Breaking News: TMC सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद का निधन, शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ चुकी थीं चुनाव

Breaking News: टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद का सोमवार को निधन हो गया। कीर्ति आजाद ने इसकी जानकारी दी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Poonam Azad Passes Away: टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का सोमवार को निधन हो गया। सांसद कीर्ति झा आजाद ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मेरी पत्नी पूनम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दोपहर 12:40 बजे स्वर्ग सिधार गईं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। बता दें कि पूनम आजाद कई राजनीतिक पार्टियों के लिए काम कर चुकी थी और वह दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी थीं।

कई पार्टियों में रहीं पूनम आजाद

पू्नम आजाद ने भाजपा में कई वर्षों तक विभिन्न पदों पर काम किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। हालांकि, आगे चलकर उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी इस्तीफा दे दी थी और फिर कांग्रेस में शामिल हो गई थी। वह 2003 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी थी। हालांकि, उनकी हार हो गई थी। वह भाजपा में दिल्ली इकाई की प्रवक्ता रह चुकी थीं।

टीएमसी से सांसद हैं कीर्ति आजाद

आपको बता दें कि कीर्ति आजाद भाजपा से तीन बार दरभंगा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। हालांकि, बाद में भाजपा में खटपट के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दिया था। फिलहाल कीर्ति झा आजाद टीएमसी पार्टी से बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनकी पत्नी के निधन के बाद उनके परिवार में शोक का लहर दौड़ गया है। कीर्ति आजाद के पिता भागवत झा आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!