CBI ने कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड की जांच किया टेकओवर, कल सुबह दिल्ली से रवाना होगी एक्सपर्ट की टीम

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेप-हत्या कांड मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है और दिल्ली से एक विशेष मेडिकल और फोरेंसिक टीम कोलकाता भेज रही है। टीम कल सुबह जल्दी रवाना होने वाली है। बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात रेप की घटना सामने आई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • जूनियर डॉक्टर के साथ हुई थी घटना।
  • अब मामले की जांच करेगी सीबीआई।
  • दिल्ली से एक्सपर्ट की टीम होगी रवाना।

Kolkata Doctor Case: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या मामले में बड़ी खबर सामने आई है। अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। इस जांच को सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। बताया गया है कि इस मामले में जांच के लिए दिल्ली से एक विशेष मेडिकल और फोरेंसिक टीम कोलकाता भेजी जाएगी, जो कल सुबह कोलकाता रवाना होगी।

Kolkata dr muder case

फाइल फोटो।

सीबीआई ने कोर्ट के आदेश के बाद जांच किया टेकओवर

जानकारी के अनुसार, एजेंसी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के कुछ ही घंटों के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं, जिसमें राज्य पुलिस को मामले के दस्तावेज केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) को सौंपने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक और चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ दिल्ली से सीबीआई अधिकारियों का एक दल बुधवार को कोलकाता पहुंचेगा।

End of Feed