दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश, वकील ने कहा-आदित्य ठाकरे समेत कई आरोपी

Bombay High Court Order Disha Salian: बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को जांच सौंपने का आदेश दिया है। जानिए मामले की मुख्य बातें।

Disha Salian Death CBI Probe: बंबई उच्च न्यायालय ने सेलिब्रिटी प्रबंधक रहीं दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने का आदेश दिया है। उनके पिता ने 2020 में हुई उनकी मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया था। न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल और न्यायमूर्ति रंजीतसिंह राजा भोंसले की पीठ ने कहा कि सीबीआई प्राथमिकी दर्ज करे और मृतक के पिता सतीश सालियान का बयान दर्ज करे। हालांकि, जांच के दौरान किसी व्यक्ति के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने तक उसे आरोपी नहीं माना जाएगा।

दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश, वकील ने कहा-आदित्य ठाकरे समेत कई आरोपी

दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश, वकील ने कहा-आदित्य ठाकरे समेत कई आरोपी

अदालत ने मुंबई पुलिस को आदेश दिया कि वे मामले से जुड़े सभी कागजात तुरंत सीबीआई को सौंप दें। पीठ ने कहा, 'अगर जांच में पता चलता है कि कोई मामला नहीं बनता है, तो सीबीआई संबंधित अदालत के समक्ष उचित अंतिम रिपोर्ट दाखिल करेगी।'

End of Feed