2001 के जया शेट्टी हत्याकांड में गैंगस्टर छोटा राजन को राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत

मुंबई की एक विशेष अदालत ने 30 मई 2024 को गैंगस्टर छोटा राजन को 2001 में मुंबई में हुई होटल कारोबारी जया शेट्टी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया था।

Chhota Rajan Gets Bail: 2001 के जया शेट्टी हत्याकांड में गैंगस्टर छोटा राजन को बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने छोटा राजन को जमानत दे दी है। इस साल की शुरुआत में राजन को इस मामले में दोषी ठहराया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की डिविजनल बेंच ने छोटा राजन को 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी।

Chhota Rajan

छोटा राजन

मुंबई की एक विशेष अदालत ने 30 मई 2024 को गैंगस्टर छोटा राजन को 2001 में मुंबई में हुई होटल कारोबारी जया शेट्टी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया था। 23 साल पुराने मामले में मुंबई की विशेष अदालत ने छोटा राजन को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

End of Feed