देश

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बम ब्लास्ट, पंचायत प्रधान गंभीर रूप से घायल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 17, 2023, 08:58 AM IST

Bomb Blast in West Bengal: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अमदंगा गांव में बम विस्फोट हुआ। जिसमें एक पंचायत प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बम ब्लास्ट

Photo : ANI

Bomb Blast in West Bengal: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अमदंगा गांव में एक देशी बम विस्फोट में एक पंचायत प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया। बारासात के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भास्कर मुखर्जी ने एएनआई को बताया कि पंचायत प्रधान की पहचान रूपचंद मंडल के रूप में हुई है, जो इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी ने कहा कि उत्तर 24 परगना जिले के अमदंगा गांव में पंचायत प्रधान रूपचंद मंडल एक बम विस्फोट में घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने कहा कि अस्पताल के अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य पर कोई अपडेट साझा नहीं किया है।

यह घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जॉयनगर में सोमवार सुबह एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ ही दिन बाद हुई है। मृतक टीएमसी नेता की पहचान 47 वर्षीय सैफुद्दीन लस्कर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक जब वह नमाज पढ़ने के लिए बाहर गया था तो जॉयनगर के बामुंगाची इलाके में उसकी कथित तौर पर करीब से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद इलाके में झड़प हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए और बाद में घायलों में से एक की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान शहाबुद्दीन के रूप में हुई। हत्याओं के बाद टीएमसी और बीजेपी नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।

तृणमूल सांसद शांतनु सेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि बीजेपी और सीपीआई (एम) के 'गुंडों' ने मिलकर पार्टी नेता सैफुद्दीन लस्कर की हत्या कर दी। जब वह सुबह की प्रार्थना करने के लिए बाहर गए थे। बीजेपी विधायक और पश्चिम बंगाल में पार्टी की महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने पलटवार करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और 'अपराधी' राज्य चला रहे हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article