अभिनेता सलमान खान को मिली धमकी, दुश्मनी खत्म करने के लिए मांगे 5 करोड़ रुपये

Salman Khan Threat: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए भेजे गए धमकी भरे मैसेज में लिखा गया कि लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।

Salman Khan Threat: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड दबंग सलमान खान को एक बार फिर धमकी दी है। इस बार गैंग ने सलमान से 5 करोड़ रुपये की फिरौती देने की मांग की है। बिश्नोई गैंग की तरफ से गुरुवार को एक ही दिन में दो बार मुम्बई की ट्राफिक पुलिस के whatsapp मेसेज के जरिए धमकी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा संदेश गुरुवार (17 अक्टूबर) को मिला था। इस मैसेज में अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी खत्म करने के एवज में ₹5 करोड़ देने की मांग की गई है।

Salman Khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर मिली धमकी

पुलिस कर रही मामले की जांच

मैसेज में कहा गया है कि इसे हल्के में न लें। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हश्र बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। फिलहाल पुलिस इस मैसेज के सोर्स की जांच कर रही है। इस मामले को गंभीरता लेते हुए मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है। सलमान खान को ये धमी ऐसे समय में मिली है जब दशहर के दिन उनके करीबी दोस्त और NCP के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। फिलहाल इस मैसेज को लेकर वर्ली ट्रैफिक पुलिस ने मुम्बई के वर्ली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। अब पुलिस और क्राइम ब्रांच भी इस मामले की जांच में जुटे है।

  • NCP नेता की हत्या मामले में मुम्बई पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपर्क किया है।

End of Feed