सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस के नाम से आया मैसेज

Lawrence Bishnoi Gang: सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल सेल को बॉलीवुड एक्टर सलमान के लिए मैसेज आया। जिसमें खुलेआम उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आपको बताते हैं कि इस मैसेज में धमकी देने वाले ने क्या लिखा है।

Salman Khan again Received Death Threat: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी मिली है। इस बार भी धमकी देने वाले ने पैसों की डिमांड की है, साथ ही सलमान को मंदिर में जाकर माफी मांगने की सलाह दी है। इसमें कहा गया है कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने ये जानकारी साझा की है।

Lawrence Bishnoi Salman Khan

सलमान खान को लॉरेंस के नाम से फिर मिली जान से मारने की धमकी।

सलमान खान को फिर लॉरेंस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

पुलिस सूत्रों ने मुताबिक मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल सेल को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरा मैसेज मिला है। ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए मैसेज में दावा किया गया है कि 'लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा हूं। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं, तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपये देने चाहिए। ऐसा न करने पर जान से मार देंगे, हमारी गैंग आज भी सक्रिय है।'

End of Feed