देश

West Bengal: कांचरापाड़ा में प्राथमिक विद्यालय के पास विस्फोट, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल; अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर मौजूद

West Bengal: पश्चिम बंगाल के कांचरापाड़ा में गांधी प्राइमरी स्कूल के पास रविवार को बदमाशों द्वारा फेंके गये देशी बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

कांचरापाड़ा में वार्ड नंबर 7 में हुआ विस्फोट

Photo : ANI

West Bengal: पश्चिम बंगाल के कांचरापाड़ा में वार्ड नंबर 7 के सुबोध रॉय सारणी इलाके में गांधी प्राइमरी स्कूल के पास रविवार को कथित तौर पर बदमाशों द्वारा फेंका गया देशी बम फट गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। विस्फोट से प्रभावित लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने और घटना की जांच करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल और अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

West Bengal

West Bengal

घटना पर हैरानी जताते हुए वार्ड नंबर 7 की पार्षद सर्मिष्ठा मजूमदार ने घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, जब धमाके की आवाज सुनी गई तो मैं डॉक्टर के पास गई थी... यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है... कारण अभी तक पता नहीं चला है... दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article