कोलकाता के राजारहाट में धमाका,किराए के मकान से मिले विस्फोटक; NIA ने शुरू की पड़ताल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 18, 2026, 04:19 PM IST

कोलकाता के राजारहाट में किराए के मकान में धमाके की घटना सामने आई है। हादसे की घटना में NIA ने स्वत: संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो बम और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। वहीं, मुख्य आरोपी फरार है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सटे राजारहाट इलाके में शुक्रवार रात एक किराए के मकान में हुए जोरदार धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट में मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोलकाता के राजारहाट में धमाका

कोलकाता के राजारहाट में धमाका (फोटो- ANI/ वीडियो ग्रैब)

इस घटना के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इसकी जांच संभाल ही है। एनआईए की टीम ने मौके पर जाकर पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया है। टीम ने धमाके को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है। इसके साथ ही राज्य CID, बम निरोधक दस्ता और बिधाननगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी जांच के दौरान मौके पर मौजूद रहे।

End of Feed