'सत्ता चाहने वाले शिवकुमार के पास जाएं, कांग्रेस को मजबूत करने वाले मेरे साथ आएं', कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष हरिप्रसाद का बड़ा बयान

B K Hariprasad: कर्नाटक कांग्रेस के नए अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान देने की अपील की है। हरिप्रसाद ने पार्टी की विचारधारा, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया।

B K Hariprasad: कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) का नया अध्यक्ष (Karnataka Congress President) नियुक्त किया है। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जो लोग सत्ता और पद की जिम्मेदारियों में काम करना चाहते हैं, वे मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार (DK Shivakumar) के साथ जुड़ सकते हैं, जबकि जो लोग संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहते हैं, वे उनके साथ आएं।

Karnataka news

कर्नाटक कांग्रेस के नए अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद का संदेश (फाइल फोटो)

हरिप्रसाद ने कहा कि उनके बयान का कोई गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। उनका उद्देश्य केवल यह बताना है कि सरकार और संगठन दोनों की अपनी-अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होती हैं। दोनों मिलकर ही पार्टी को मजबूत बना सकते हैं और जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकते हैं।

End of Feed