राज्यसभा में 90 से कम हुई BJP की संख्या, किस पार्टी के कितने सांसद? देखें पूरा नंबर गेम

BJP in Rajya Sabha: राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी की संख्या 90 से कम हो गई है। ये संख्या उपचुनाव के बाद बढ़ सकती है। क्या आप जानते हैं कि संसद के उच्च सदन में किस पार्टी के पास कितने सदस्य हैं? आपको राज्यसभा के संख्या बल का सारा गुणा इस रिपोर्ट में समझाते हैं।

Parliament News: पिछले कुछ वर्षों में पहली बार राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों की संख्या 90 से नीचे आ गई है। हालांकि मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए होने वाले उपचुनाव के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दल ना सिर्फ हालिया नुकसान की भरपाई कर सकेंगे बल्कि अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर लेंगे।

BJP in Rajya Sabha

90 से कम हुई राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी की संख्या।

किस राज्य में कितनी सीटें जीतने की है उम्मीद

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को संख्या बल के आधार पर जहां बिहार, महाराष्ट्र और असम में दो-दो सीटें वहीं हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में उसे एक-एक सीट जीतने का भरोसा है। सरकार की ओर से चार नए सदस्यों को मनोनीत भी किया जाना अभी बाकी है। आम तौर पर मनोनीत सदस्य सत्ता पक्ष के साथ होते हैं। हालांकि किसी भी पार्टी से खुद को संबद्ध करने या ना करने को लेकर वे स्वतंत्र होते हैं। वे पारंपरिक रूप से उस सरकार के एजेंडे का समर्थन करते हैं जो उन्हें मनोनीत करती है।

End of Feed