यूपी चुनाव 2027 के लिए बीजेपी का ‘मिशन 403’, हर विधानसभा में महिला विस्तारक की तैनाती घर-घर दस्तक का प्लान

बीजेपी की इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर तक संगठन की पहुंच बनाना है। पार्टी ने सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक महिला विस्तारक को जिम्मेदारी दी है। ये महिला विस्तारक अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं और परिवारों से सीधा संपर्क स्थापित करने के अभियान में जुटेंगी।

UP Election 2027: 403 विधानसभा सीटें, 403 महिला विस्तारक और लक्ष्य 2027। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने आधी आबादी तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए विशेष संगठनात्मक रणनीति तैयार की है। इसके तहत प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर एक-एक महिला विस्तारक की तैनाती की गई है। इन महिला विस्तारकों को मिशन 2027 की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

bjp flag

यूपी में फरवरी-मार्च में होंगे विधानसभा चुनाव।

हर विधानसभा में महिला विस्तारक, घर-घर पहुंचेगी बीजेपी

बीजेपी की इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर तक संगठन की पहुंच बनाना है। पार्टी ने सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक महिला विस्तारक को जिम्मेदारी दी है। ये महिला विस्तारक अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं और परिवारों से सीधा संपर्क स्थापित करने के अभियान में जुटेंगी।

आधी आबादी पर बीजेपी का खास फोकस

2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी का फोकस महिला मतदाताओं तक सीधी पहुंच बनाने पर है। महिला विस्तारकों के माध्यम से महिलाओं के बीच संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने तथा संगठन से जोड़ने की कवायद की जाएगी।

End of Feed