मुर्शिदाबाद दंगे: ममता सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी शुरुआती जांच रिपोर्ट, हिंसा में बांग्लादेशी उपद्रवियों के शामिल होने के संकेत

Murshidabad riots : मुर्शिदाबाद के दंगों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैकफुट पर हैं। इन दंगों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ममता पर आक्रामक है और उन पर लगातार हमले कर रही है। मंगलवार को भाजपा नेता दिलीफ घोष ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि वह यहां पर बांग्लादेश जैसे हालात उत्पन्न कर रही है।

Murshidabad riots : मुर्शिदाबाद के दंगों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैकफुट पर हैं। इन दंगों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ममता पर आक्रामक है और उन पर लगातार हमले कर रही है। मंगलवार को भाजपा नेता दिलीफ घोष ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि वह यहां पर बांग्लादेश जैसे हालात उत्पन्न कर रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि 'राम नवमी से पहले माहौल उग्र बनाकर पश्चिम बंगाल की सीएम हिंदुओं को उनके घरों के भीतर हीं बंद रखने की साजिश रच रही थीं।' घोष ने कहा कि सरकार का काम आरोप-प्रत्यारोप लगाना नहीं है। राज्य में चुनाव से पहले हिंदुओं को डराने-धमकाने और उनमें डर पैदा करने का माहौल बनाया जा रहा है। इस बीच, सरकारी सूत्रों ने कहा है कि मुर्शिदाबाद दंगों पर ममता सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट से अवगत कराया है। ममता सरकार ने अपनी इस रिपोर्ट में कथित बांग्लादेश उपद्रवियों की संलिप्तता का संकेत दिया है।

Mamata Banerjee

मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद हिंदू अपने घरों से पलायन कर गए हैं।

हिंदुओं को उनके घर में कैद रखने की रची गई साजिश

भाजपा नेता ने कहा, 'राम नवमी से पहले राज्य में अशांति का माहौल पैदा किया और फिर हिंदू बाहर नहीं निकल सकें, उन्हें घर में ही कैद करने की साजिश रची। इसमें ममता सरकार नाकाम हुई। तमाम अवरोधों के बाद राम नवमी का जश्न मनाने के लिए हिंदू बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले। ममता सरकार यहां बांग्लादेश जैसे हालात बनाने में उपद्रवियों की मदद कर रही है। यदि उपद्रवी बाहर से आए हैं तो उन्हें पकड़ा क्यों नहीं जा रहा है?'

End of Feed