Haryana Nikay Chunav: हरियाणा 'नगर निगम चुनाव' को लेकर एक्टिव मोड में सीएम सैनी, बोले- 'कांग्रेस हो चुकी है खोखली'

Haryana Nikay Chunav: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा की पूरी टीम नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगी और जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

Haryana Municipal Corporation Elections: हरियाणा के रोहतक में सोमवार को भाजपा ने नगर निगम चुनाव के मद्देनजर एक विशाल रैली आयोजित की। इस रैली का उद्देश्य भाजपा के मेयर और पार्षद उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाना था। रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Singh Saini) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ भाजपा के पर्यटन, जेल और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे।

Haryana CM Naib Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी

रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि भाजपा के मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के सभी वार्डों के उम्मीदवारों को भी विजय प्राप्त होगी। सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस को 0 पर आउट कर, 12 मार्च को जनता रिकॉर्ड मतों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर खुशहाली और समृद्धि का कमल खिलाएगी।

End of Feed