BJP के बिना अधूरी रहेगी NDA की उम्मीदवारी, चुनावी रण में फूंक-फूंक कर कदम रखेगी भगवा पार्टी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2023, 12:51 PM IST

Lok sabha Election 2024: अगर घटक दलों के बीच किसी सीट विशेष पर मामला फंस जाएगा जैसा कि पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच हाजीपुर लोक सभा सीट को लेकर फंसा हुआ है, तो ऐसी सूरत में अंतिम फैसला भी भाजपा आलाकमान ही करेगा।

Lok sabha Election 2024: विपक्षी दलों के एकजुट होने के बाद अब भाजपा राजनीतिक रूप से 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। यही वजह है कि विपक्षी दलों की एकजुटता के मिशन के बीच भाजपा ने 18 जुलाई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में एनडीए के 39 घटक दलों की बैठक बुला कर सबको लोक सभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से सक्रिय कर दिया।

JP Nadda

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा ने शुक्रवार,11 अगस्त को संसद भवन परिसर स्थित पार्लियामेंट एनेक्सी में अपनी पार्टी समेत एनडीए में शामिल सभी सहयोगी दलों के प्रवक्ताओं की दिन भर बैठक कर उन्हें एकसुर में बोलने की नसीहत भी दी।

End of Feed