विपक्षी दलों के गठबंधन को 'इंडिया' नहीं 'यूपीए' ही बोलेगी भाजपा, पार्टी ने किया फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 4, 2023, 11:45 AM IST

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने जबसे अपने गठबंधन का नाम 'आई एन डी आई ए' अर्थात 'इंडिया' रखा है तब से भाजपा नेता काफी दुविधा में नजर आ रहे थे। मोदी सरकार की कई फ्लैगशिप योजनाओं में इंडिया का नाम जुड़ा हुआ है।

भाजपा (BJP) ने एक रणनीति के तौर पर यह फैसला कर लिया है कि पार्टी विपक्षी दलों के गठबंधन को 'इंडिया' नहीं बल्कि 'यूपीए' के नाम से ही संबोधित करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक विपक्षी दलों के गठबंधन के इस नए नाम को लेकर काफी विचार-विमर्श करने के बाद भाजपा ने ये तय किया है।

End of Feed