मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP की मेगा बैठक, बड़े संगठनात्मक बदलावों की आहट; नितिन नवीन की अध्यक्षता में जुटेंगे दिग्गज नेता

BJP Meeting: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर बीजेपी एक अहम बैठक करने जा रही है। बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ संगठनात्मक बदलावों और आगामी राज्यसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक जून को अपने केंद्रीय मुख्यालय में 1 जून एक अहम बैठक करने जा रही है। इस बैठक का उद्देश्य केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) करेंगे। इसमें संगठन के कई वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय पदाधिकारी, महासचिव, उपाध्यक्ष और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।

Nitin Nabin chair crucial BJP office bearers

राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की रणनीतिक बैठक

जून महीने में बीजेपी अपने संगठन में कर सकती है बड़े बदलाव

बताया जा रहा है कि जून महीने में बीजेपी अपने संगठन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। पार्टी की परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नई टीम का गठन करेंगे। ऐसे में यह मौजूदा पदाधिकारियों की अंतिम संयुक्त बैठकों में से एक हो सकती है। इससे पहले पार्टी कुछ राज्यों के नए अध्यक्षों की घोषणा भी कर चुकी है और जल्द ही नई टीम का ऐलान होने की संभावना है। इधर, राज्यसभा चुनावों (Rajya Sabha chunav 2026) को लेकर भी बीजेपी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं।

End of Feed