Delhi CM Update: BJP संसदीय दल की मीटिंग खत्म, शाम को विधायक दल की बैठक में होगा नाम का ऐलान, कल शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा के 48 विधायक दिल्ली विधानसभा में सदन के नेता का चयन करेंगे जो मुख्यमंत्री पद संभालेगा। बैठक भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगी। इस बीच संसदीय दल की बैठक पूरी हो चुकी है।

BJP to Choose Next Delhi CM Today: दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए बीजेपी संसदीय दल की बैठक खत्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बैठक में दिल्ली के नए सीएम का नाम तय हो गया है। वहीं, आज शाम को बीजेपी विधायक दल की भी बैठक होनी है। इसके लिए दो नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है। ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Delhi BJP

दिल्ली सीएम के नाम पर आज फैसला

शाम 7 बजे बीजेपी के विधायक दल की बैठक

आज शाम 7 बजे बीजेपी के विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल के नेता का चयन होगा। बैठक के बाद विधायक दल का नेता एलजी के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेगा जिसे एलजी मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन भेजेंगे। इसके बाद गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसकी तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं।

End of Feed