राजस्थान में भी MP वाला फार्मूला अपनाएगी भाजपा! इन केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को लड़वा सकती है विधायकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 05:34 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान लोकसभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सहित लगभग आधे दर्जन सांसदों को उम्मीदवार बनाकर राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतारने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

Rajasthan Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश की तर्ज पर भाजपा राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भी केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधायकी का चुनाव लड़वाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जयपुर में राजस्थान भाजपा कोर ग्रुप नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर इस बारे में अंतिम राय बनाएंगे।

BJP

राजस्थान में भी केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट दे सकती है भाजपा

अंतिम फैसला करने से पहले नड्डा और शाह राजस्थान में संघ कार्यों का दायित्व संभालने वाले नेताओं से भी विचार-विमर्श करेंगे। जयपुर से विचार-विमर्श कर लौटने के बाद राजस्थान के उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श करने के लिए पार्टी जल्द ही अपने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाएगी और बैठक में लिए गए अंतिम फैसले के आधार पर पार्टी जल्द ही राजस्थान के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

End of Feed