इटली के नेता के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे पर भड़की BJP, कांग्रेस पर बोला हमला, मंच पर हंसते नजर आए थे राहुल गांधी

BJP Press Conference: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। कहा- कांग्रेस शासित राज्यों में देश का हित पीछे छूट जाता है।

Gaurav Bhatia: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी द्वारा जारी आधिकारिक बयान और सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के अनुसार, गौरव भाटिया ने भारतीय मंच से विदेशी नेताओं द्वारा भारत के लोकतंत्र पर की जाने वाली टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस की घेराबंदी की है।

'किसी विदेशी नेता की स्वीकृति का मोहताज नहीं भारत का लोकतंत्र'- भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

'किसी विदेशी नेता की स्वीकृति का मोहताज नहीं भारत का लोकतंत्र'- भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

'किसी विदेशी नेता की स्वीकृति का मोहताज नहीं भारत का लोकतंत्र'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव भाटिया ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय मंच से कोई विदेशी व्यक्ति भारत को चुनौती देता है। उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, 'अगर कांग्रेस शासित राज्य है, तो भारत का हित पीछे छूट जाता है। किसी विदेशी नेता की स्वीकृति का मोहताज भारत का लोकतंत्र नहीं है।'

End of Feed