2021-22 में राष्ट्रीय पार्टियों की आय के आंकड़े आए सामने, जानिए BJP, कांग्रेस और TMC की कितनी हुई कमाई

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 18, 2023, 08:14 AM IST

Electoral Bonds : सभी आठ राष्ट्रीय दलों की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक सभी राष्ट्रीय दलों को मिले कुल 3289 करोड़ रुपए में अकेले भाजपा की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत है।

Electoral Bonds : साल 2021-22 में देश की आठ राष्ट्रीय पार्टियों की कमाई कितनी हुई इसका आंकड़ा सामने आया है। कमाई के मामले में सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है। भगवा पार्टी को 2021-22 में 1917 करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं। यह 2020-21 में मिली रकम से 154 प्रतिशत अधिक है। जबकि 2020-21 में पार्टी को 752 करोड़ रुपए मिले थे। कमाई के मामले में तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 2021-22 में अपनी आय 545.7 करोड़ रुपए बताई है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस है। कांग्रेस को 2021-22 में 541.2 करोड़ रुपए मिले हैं। यह पिछले साल मिले 285.7 करोड़ से 89 फीसदी ज्यादा है।

bjp flag

साल 2021-22 में राजनीतिक दलों को मिले चंदे के आंकड़े सामने आए।

ईसी की वेबसाइट पर ऑडिट रिपोर्ट आई

सभी आठ राष्ट्रीय दलों की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक सभी राष्ट्रीय दलों को मिले कुल 3289 करोड़ रुपए में अकेले भाजपा की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत है। आय के मामले में टीएमसी को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा है। उसकी आया 633 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। साल 2020-21 में टीएमसी की आय मात्र 74.4 करोड़ रुपए थी। पार्टियों को हुई कुल आय में कांग्रेस और टीएमसी की हिस्सेदारी 16.5 प्रतिशत है।

End of Feed