देश

BJP का बड़ा प्लान, पार्टी शासित राज्यों की कैबिनेट अयोध्या जाकर करेगी रामलला के दर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2024, 12:52 PM IST

Ram Lalla Darshan: इन दिनों आम जनता रामलला के दर्शन कर रही है और भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच बीजेपी ने भी बड़ी प्लान बनाया है।

Image

बीजेपी की राम लला दर्शन की योजना

Ram Lalla Darshan: भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर दर्शन का बड़ा प्लान तैयार किया है। इसके तहत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। यहां के मुख्यमंत्री अलग-अलग तारीखों में अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। इन दिनों आम जनता रामलला के दर्शन कर रही है और भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। किस दिन किस राज्य के सीएम और कैबिनेट रामलला के दर्शन करने पहु्ंचेंगे जानिए।

रामलला के दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री

  • 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अपने कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरी कैबिनेट 1 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी।
  • 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
  • महाराष्ट्र कैबिनेट 5 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी।
  • अरुणाचल के मुख्यमंत्री 6 फरवरी को कैबिनेट के साथ करेंगे दर्शन।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट के साथ 9 फरवरी को करेंगे रामलला के दर्शन।
  • 12 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी कैबिनेट के साथ करेंगे दर्शन।
  • 15 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन।
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा 22 फरवरी को अपनी कैबिनेट के साथ करेंगे दर्शन।
  • 24 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूरी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन।
  • 4 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे कैबिनेट के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन।

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूरी

बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पहुंचकर पूर्जा अर्चना की थी जिसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ और अगले दिन मंदिर भक्तों के लिए खुल गया। पीएम मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया था। इस मौके पर देशभर से मशहूर हस्तियां अयोध्या पहुंची थीं जिनमें बड़े फिल्म स्टार और क्रिकेटर शामिल थे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देशभर से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं और मंदिर में रामलला दर्शन के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी रही है। इन्हें संभालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article