देश

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी किए घोषित, बिहार से मनन कुमार मिश्रा बने उम्मीदवार; देखें पूरी लिस्ट

भाजपा ने विभिन्न राज्यों से आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। बिहार से मनन कुमार मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • भाजपा ने नौ उम्मीदवारों के नाम किए जारी।
  • हरियाणा से किरण चौधरी को बनाया प्रत्याशी।
  • रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से बने उम्मीदवार।

Rajya Sabha Elections: भाजपा ने मंगलवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। भाजपा ने असम, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और त्रिपुरा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने बिहार से पूर्व बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, हरियाणा से किरण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हरियाण से किरण चौधरी, बिहार से मनन कुमार मिश्र, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी और असम से मिशन रंजन दास एवं रामेश्वर तेली को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने जिन उम्मीदवारों को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है। उसका लिस्ट जारी किया है। देखें लिस्टः
राज्य का नामउम्मीदवार
असममिशन रंजन दास
असमरामेश्वर तेली
बिहार मनन कुमार मिश्रा
हरियाणाकिरण चौधरी
मध्य प्रदेशजॉर्ज कुरियन
महाराष्ट्रधैर्यशील पाटिल
ओडिशाममता मोहंता
राजस्थानरवनीत सिंह बिट्टू
त्रिपुराराजीव भट्टाचार्जी

मैराथन बैठक के बाद नामों पर लगी मुहर

आपको बता दें कि राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को विभिन प्रदेशों के नेताओं के साथ अलग-अलग मैराथन बैठक की थी। इस बैठक के बाद पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति लेने के बाद पार्टी ने उम्मीदवारों की यह सूची जारी कर दी। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है।
Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article