Chhattisgarh BJP Candidate List 2023: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 17, 2023, 07:09 PM IST

BJP Candidate List for Chhattisgarh Election 2023 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2023) : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 21 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में पांच महिलाओं के नाम शामिल हैं।

Chhattisgarh BJP Candidate List 2023 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2023): बीजेपी ने 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 21 और मध्य प्रदेश के लिए 39 उम्मीदवारों की घोषणा की है,छत्तीसगढ़ में पांच महिलाओं, दस अनुसूचित जनजाति और एक अनुसूचित जाति के प्रत्याशी का नाम पहली लिस्ट में है। प्रत्याशियों की लिस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार यानी 16 अगस्त को हुई बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC)की बैठक के एक दिन बाद आई है।

Chhattisgarh BJP Candidates List News

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 21 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है

सीईसी उम्मीदवारों के चयन और चुनाव रणनीति व तैयारी के लिए पार्टी की ओर से निर्णय लेने वाली संस्था है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार हुई जिसके बाद गुरुवार को पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

End of Feed