राहुल गांधी की रैली, कश्मीर और नसीरुद्दीन शाह पर रविशंकर प्रसाद का वार, कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की 1 नवंबर की प्रस्तावित दिल्ली रैली की तारीख पर सवाल उठाते हुए इसे 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों की भावनाओं से जोड़कर कांग्रेस से जवाब मांगे हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 1 नवंबर को प्रस्तावित दिल्ली रैली, 1984 के सिख-विरोधी दंगों, कश्मीर से जुड़े मुद्दों और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की रैली की तारीख पर सवाल उठाते हुए सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की। साथ ही, जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े कथित नारों के मुद्दे पर कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

End of Feed