इमरजेंसी, सिखों का नरसंहार, राम भक्तों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को बचाना...कांग्रेस के तीन अक्षम्य अपराध- लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। हालिया आंदोलनों को लेकर राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ मेंं एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान तीन अक्षम्य अपराध हुए हैं। उन्होंने कहा कि 75 में इंदिरा जी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी, दूसरा अक्षम्य अपराध था 1984 में कांग्रेस के संरक्षण में सिख भाई-बहनों का नरसंहार और तीसरा उनका अक्षम्य अपराध था 1990 में रामभक्त कारसेवकों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को समर्थन देकर उनकी सरकार को बचाना।

rajnath singh lucknow

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए (फोटो- ANI)

End of Feed